Search

वायरल वीडिओ में बच्चों को रगड़कर नहलाया फिर उनके नाखून काटे , रीवा सांसद का अनोखा अंदाज 

वायरल वीडिओ में बच्चों को रगड़कर नहलाया फिर उनके नाखून काटे , रीवा सांसद का अनोखा अंदाज

 

 

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बच्चे को नहला रहे है और नाखून काट रहे है ।

पहले भी शौचालय साफ करने और जूते-चप्पल व्यवस्थित करने के वीडियो हो चुके हैं वायरल

 

मध्यप्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जर्नादन मिश्रा हमेशा अपने अलग अंदाज से लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हैं,कभी मंच से बघेली में हंसी ठिठोली करते नजर आते है तो कभी अपनी तीखी बयानबाजी से मीडिया की सुर्खियों में रहते है। उनका ये खास अंदाज जनता में काफी लोकप्रिय है कभी कभी तो उन्हें किसी कार्यक्रम में जूते और चप्पल व्यवस्थित करते देख लोग आश्चर्यचकित रह जाते है।

इसी बीच सांसद महोदय एक बार फिर सुर्ख़ियों में है,अपने अजीबोगरीब कारनामे के लिए लोकप्रिय जनार्दन मिश्रा जी एक बार फिर चर्चा में है,उनका एक और अंदाज कैमरे में कैद हो गया जो अब काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल है।

सेवा पखवाड़ा अभियान

17 सितंबर को देश प्रधानमंत्री मोदी का 75 वें जन्मदिन को मना रहा है जिसके अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रव्यापी तौर पर सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मना रही है। इसी आयोजन को मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अलग अलग प्रकार के कार्यक्रम चला रहे है, इसी क्रम में रीवा जिले से इसकी शुरूआत वहाँ के सांसद जर्नादन मिश्रा ने अपने अलग अंदाज में किया।

क्यों है वीडियो वायरल

रीवा सांसद मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले कार्यकर्ताओं के साथ त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव पहुंचे। जहां उन्होंने सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की और इसके साथ ही सांसद ने गाँव के ही मुसहर समाज से आने वाले एक बच्चे को बुलवाया । इसके साथ ही सांसद ने बकायदा बच्चे के नाखून काटे और साबुन से उसको नहलाया और साथ ही 17 सितंबर को स्कूल में प्रवेश कराने के लिए तैयार करवाया।

 

सांसद ने स्वच्छता का दिया संदेश

 

सेवा पखवाड़ा के दौरान सांसद ने उन माता पिता को बुलाया जिनके बच्चे स्कूल जाने से भागते थे, उन्होंने उनको शिक्षा के महत्त्व को बताया और कहा की साफ सफाई से अपने बच्चों के स्कूल भेजने का आग्रह किया और कहा की “विद्या ही वो धन है,जो इन्हें देश की सेवा और तरक्की के भागीदार बनेंगे आप इन्हें शिक्षा से वंचित न करे”।

 

पहले भी वायरल हुआ है इनका वीडियो

 

आपको बता दे की ये कोई नया वीडियो नहीं है जिसमें सांसद बच्चे को साबुन लगाकर नहलाते दिख रहे है, इससे पहले भी जर्नादन मिश्रा को कभी टॉयलेट साफ करते देखा जा सकता है तो कभी किसी सभा में बिखरे जूते चप्पल को व्यवस्थित करते दिखेंगे। कभी नाले में जाकर उसकी सफाई करते दिखेंगे,तो कभी मंच से तीखी बयानबाजी करते दिख जाएंगे।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.