क्या ट्रेड डील से हटेगा 50% अमेरिकी टैरिफ? नवंबर तक तय होगा फैसला
मंगलवार को दिल्ली में अमेरिका के मुख्य वार्ताकार ब्रैंडन लिंच के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि चर्चाएं सकारात्मक रहीं और दोनों पक्षों ने सहमति के साथ व्यापार समझौते के के लिए प्रयास तेज करने का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि 27 अगस्त से अमेरिका ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। यह कदम भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने के कारण उठाया गया था, जिसके चलते अमेरिका ने व्यापार वार्ता रोक दी थी। फिलहाल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50% का टैरिफ लगाया है। ट्रेड डील पर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।
ट्रेड डील पर क्या बोले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
कुछ दिनों पहले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच नवंबर 2025 तक ट्रेड डील का फेज-1 फाइनल हो जाएगा।
अब सवाल यह है कि क्या ट्रेड डील होने के बाद भारत पर लगा 50% टैरिफ ख़त्म किया जाएगा?
और यदि 50% टैरिफ खत्म होता है तो भारतीय सामानों पर कितना टैक्स लगेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।
भारत सरकार की तैयारी
अमेरिका के 50% टैरिफ के असर को देखते हुए भारत सरकार एक्सपोर्ट्स की मदद के लिए कई कदम उठाने की तैयारी कर रही है।
इनमें सस्ती ब्याज दर पर लोन, बिना गारंटी वाले लोन और क्रेडिट गारंटी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
भारत ने अमेरिका को टेक्सटाइल और गारमेंट्स के निर्यात में 12% की बढ़त हासिल की है। लेकिन 27 अगस्त से रूसी तेल खरीद पर लगाए गए अतिरिक्त 25% द्वितीय टैरिफ लागू होने के बाद भारत के लिए लाभ में भारी गिरावट आई है। इसका असर टेक्सटाइल और गारमेंट्स के अलावा चमड़े और झींगे के निर्यात पर भी पड़ा है।