Search

मोदी के जन्मदिन पर राहुल गांधी का एक लाइन वाला संदेश हुआ वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के: देशभर से नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

देशभर में उत्साह, प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर बधाई – सभी नेता दलों ने भेजा शुभकामनाएं !

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी, खड़गे, अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 वर्ष के हो गए। जन्मदिवस के अवसर पर देशभर से नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। पक्ष और विपक्ष, दोनों ही दलों के नेताओं ने पीएम मोदी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है ।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा – “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी X पर पोस्ट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वे कामना करते हैं कि मोदी के प्रयास हमेशा राष्ट्रीय हित में सफल हों।

विपक्षी दलों की शुभकामनाएँ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा – “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वस्थ, सार्थक, सौहार्दपूर्ण, समावेशी और सकारात्मक जीवन की शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई।”
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी X लिखा – “माननीय प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की अनेक शुभकामनाएँ, मरांग गुरु आपो सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।”

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा – “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपने परिश्रम की पराकाष्ठा और असाधारण नेतृत्व से देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है।”
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा – “आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है और विकसित राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा – “आपके कुशल नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। मातृभूमि के प्रति आपका अद्वितीय समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।”

मोदी का सफ़र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। साधारण परिवार से आने वाले मोदी अपने पिता दामोदरदास की चाय की दुकान पर हाथ बंटाते थे।
8 साल की उम्र में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए। 1985 में सक्रिय राजनीति में आए और 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। लगभग 13 साल तक सीएम रहने के बाद 2013 में उन्हें बीजेपी ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।
2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उनके नेतृत्व में 282 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। 2019 में यह संख्या बढ़कर 303 हुई। हालांकि 2024 में बीजेपी 240 सीटों पर सिमटी, लेकिन मोदी ब्रांड की पकड़ अब भी बरकरार रही और कई राज्यों में बीजेपी सरकार बनी।

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.