एशिया कप 2025 के दौरान Team India को नया लीड जर्सी स्पॉन्सर मिल गया है।
बीसीसीआई और अपोलो टायर्स के बीच 3 साल का ₹579 करोड़ का करार हुआ है।
जानें ड्रीम 11 से क्यों टूटा करार और अब जर्सी पर कौन सा नया लोगो दिखेगा।
एशिया कप 2025 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय टीम को अब अपनी जर्सी के लिए नया लीड स्पांसर मिल गया है। अपोलो टायर्स अब टीम इंडिया का नया लीड जर्सी स्पॉन्सर होगा। ड्रीम 11 से करार रद्द होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर आपको अपोलो टायर्स का नाम दिखाई देगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अपोलो टायर्स के बीच भारतीय टीम के स्पॉन्सर के रूप में 3 साल के लिए 579 करोड़ रुपए में करार तय हुआ हैं। इस बीच भारतीय टीम लगभग 142 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। जिसमें 121 बाइलेटरल सीरीज व 21 आईसीसी मैच शामिल है। जिस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर अपोलो टायर्स का नाम स्पॉन्सर के तौर पर शामिल होगा।
ड्रीम 11 से ज्यादा पैसे देगा अपोलो…..
टीम इंडिया का नया स्पॉन्सर अपोलो टायर बीसीसीआई को ड्रीम 11 के मुकाबले अधिक रूपये देगा। जहाँ ड्रीम 11 प्रति मैच के 4 करोड़ रूपयें की फीस देती थी। वहीं अपोलो टायर प्रति मैच के 4.5 करोड़ रूपयें देगा।
16 सितम्बर के शुरू हुई, बोली की प्रक्रिया
नए स्पॉन्सर के लिए बीसीसीआई की ओर से 16 सितम्बर को बोली की प्रक्रिया शुरु की गई थी। जिसके लिए कुछ शर्तें थी। बीसीसीआई ने Team India के लीड स्पॉन्सर के लिए अप्लाई करने वाली कम्पनियों के लिए सीधे तौर पर कहा था, कि किसी भी प्रकार की गेमिंग, सट्टेबाजी, क्रिप्टो और तंबाकू ब्रांड को बोली लगाने से प्रतिबंधित किया गया है। सिर्फ यही नहीं बल्कि एल्कोहलिक, स्पोर्ट्सवियर निर्माता, बैंकिंग, वित्तीय कंपनियाँ, गैर-अल्कोहलिक शीतल पेय, पंखे, मिक्सर ग्राइंडर, सुरक्षा ताले और बीमा कंपनियां भी इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर के लिए एलिजिबल नहीं है।
आखिर क्यों रद्द हुआ था, ड्रीम 11 से करार
सरकार ने ऑनलाइन गेंमिग अधिनियम 2025 पास होने के बाद ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। जिसके कारण बीसीसीआई के अपने आधिकारिक स्पॉन्सर ड्रीम 11 के साथ अपना करार रद्द करना पड़ा था। जिसकें बाद से ही टीम भारतीय टीम एशिया कप के अपनें सभी मैच बिना स्पॉन्सर के खेल रही हैं।