Fact Check
Search

SSC CGL 2025: परीक्षा रद्द होने की अफवाहों पर आयोग का बयान, सिर्फ 25 शिफ्ट्स हुई कैंसिल

SSC CGL 2025: परीक्षा रद्द होने की अफवाहों पर आयोग का बयान, सिर्फ 25 शिफ्ट्स हुई कैंसिल

SSC CGL 2025 परीक्षा पर फैली रद्द होने की अफवाहों का आयोग ने किया खंडन। अब तक आयोजित 2,435 शिफ्ट्स में से सिर्फ 25 ही रद्द हुईं। प्रभावित छात्रों को दोबारा मौका मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर।

SSC CGL 2025 परीक्षा पूरी तरह सुचारू — शुरुआती दिनों की तकनीकी गड़बड़ियों से प्रभावित छात्रों को मिलेगा री-एग्जाम का मौका।

SSC CGL परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा पूरी तरह से सुचारू रूप से आयोजित की जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में यह अफवाह फैल रही थी कि परीक्षा बड़े पैमाने पर रद्द कर दी गई है। आयोग ने ऐसी खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि अभी तक आयोजित की जाने वाली कुल 2,435 शिफ्ट्स में से केवल 25 शिफ्ट्स ही रद्द की गई हैं।

आयोग ने बताया, कि 15 सितंबर को हुई परीक्षा में किसी भी केंद्र को रद्द नहीं किया गया और सभी परीक्षा केंद्रों पर सामान्य रूप से परीक्षा कराई गई। हालाँकि, शुरुआती दो दिनों में कुछ तकनीकी दिक्कतें और कुप्रबंधन की शिकायतें मिली थीं। खास तौर पर दिल्ली एनसीआर, गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल और जम्मू के कुछ केंद्रों पर एक से तीन दिनों तक शिफ्ट रद्द करनी पड़ी। ऐसे प्रभावित छात्रों को 22 से 27 सितंबर के बीच दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।इस बार देशभर से करीब 28 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा तीन शिफ्ट्स में आयोजित की जा रही है और अभी तक लाखों छात्र इसमें शामिल हो चुके हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और परीक्षा प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.