Search

बर्खास्त IAS पूजा खेड़कर के पिता ट्रक ड्राइवर किडनैपिंग मामले में गिरफ्तार

IAS पूजा खेड़कर के पिता दिलीप खेड़कर गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर किडनैपिंग का मामला

बर्खास्त IAS पूजा खेड़कर के पिता दिलीप खेड़कर को नवी मुंबई हाईवे पर ट्रक ड्राइवर के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

मां मनोरमा खेड़कर पर भी पुलिस से बदसलूकी का केस दर्ज।

 

नवी मुंबई हाईवे पर ट्रक ड्राइवर का अपहरण, दिलीप खेड़कर गिरफ्तार

जांच के दौरान मां मनोरमा खेड़कर ने पुलिस से की बदसलूकी, कुत्ता छोड़ा

फर्जी तरीके से IAS बनी पूजा खेड़कर और उनका परिवार एक बार फिर विवादों में है। पूजा के परिवार की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। इस बार मामला और संगीन है। पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर के अपहरण मामले में पूजा के पिता दिलीप खेड़कर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनकी मां पर भी केस दर्ज हुआ है। वहीं, पूजा खेड़कर को पहले से ही संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आजीवन परीक्षा देने से प्रतिबंधित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

13 सितंबर की सुबह नवी मुंबई हाईवे पर दिलीप खेड़कर की महंगी कार को एक ट्रक ने हल्की सी खरोंच मार दी। इससे नाराज होकर दिलीप ने पहले ड्राइवर से हाथापाई की और फिर अपने बॉडीगार्ड के साथ मिलकर उसे कार में बिठाकर अपने घर ले आए।

ड्राइवर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दिलीप ने थाने ले जाने का बहाना किया, लेकिन बॉडीगार्ड के साथ मिलकर जबरन कार में बैठाया और उसे पुणे ले आए। ड्राइवर के हेल्पर ने तुरंत मालिक को घटना की जानकारी दी। बाद में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने दिलीप खेड़कर को गिरफ्तार कर लिया।

पूजा की मां ने पुलिस से की बदसलूकी

पुलिस ने बताया कि जब वे जांच के लिए खेड़कर परिवार के घर पहुंचे तो पूजा की मां मनोरमा खेड़कर ने उनके साथ बदसलूकी की। अपहरण में इस्तेमाल की गई कार उनके घर पर ही खड़ी मिली।

पुलिस ने आरोप लगाया कि मनोरमा खेड़कर ने अभद्र व्यवहार किया और कानूनी कार्रवाई में बाधा डाली। उन्होंने घर का दरवाज़ा तक नहीं खोला और पुलिस पर अपने पालतू कुत्ते को छोड़ने की कोशिश की।

 पूजा ने किया था फर्जीवाड़ा

आपको बता दें कि पिछले साल संघ लोक सेवा आयोग ने पूजा को फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने, कभी विकलांगता कोटा तो कभी ओबीसी कोटा का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में दोषी पाया था। इसी कारण उन्हें जेल भेजा गया और आजीवन UPSC परीक्षा से भी प्रतिबंधित कर दिया गया।

विवादों से पुराना नाता

खेड़कर परिवार का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूजा खेड़कर UPSC मामले में पहले ही दोषी ठहराई जा चुकी हैं। वहीं, उनकी मां मनोरमा खेड़कर का एक वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था, जिसमें वे पिस्तौल लहराते हुए एक किसान को धमकाती नज़र आई थीं। उन पर गाली-गलौज और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.