Fact Check
Search

ब्रिटेन में 20 वर्षीय सिख महिला से बलात्कार, अपराधियों ने दी देश छोड़ने की धमकी

ब्रिटेन के ओल्डबरी में 20 वर्षीय सिख महिला से दिनदहाड़े रेप, अपराधियों ने दी देश छोड़ने की धमकी

ब्रिटेन के ओल्डबरी में एक 20 वर्षीय सिख महिला से पार्क में रेप की घटना सामने आई। आरोपियों ने पीड़िता को देश छोड़ने की धमकी दी।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सिख सांसद प्रीत कौर गिल ने निंदा की और नस्लवाद को जिम्मेदार बताया।

ब्रिटेन के ओल्डबरी में 20 वर्षीय सिख महिला से पार्क में दिनदहाड़े रेप की वारदात सामने आई है। हमलावरों ने पीड़िता को देश छोड़ने की धमकी दी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

ब्रिटेन में 20 वर्षीय सिख महिला से बलात्कार की घटना हुई है। मंगलवार की सुबह ब्रिटेन के ओल्डबरी के एक पार्क में 20 वर्षीय महिला से दिनदहाड़े दो लोगों ने रेप कर उन्हें देश छोड़ कर जाने की धमकी दी। ब्रिटेन में आए दिन नस्लवाद की घटनाएं देखने को मिल रही है। पुलिस के अनुसार महिला के साथ रेप कर उसे देश छोड़ देने की धमकी देने वाले अपराधियों की खोजबीन जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये मामला ओल्डबरी के टेम रोड के पास एक पार्क की है जहां एक 20 वर्षीय सिख महिला अपनी मॉर्निंग वॉक के लिए गई थी। पीड़िता द्वारा अपराधियों की पहचान बताई जिसमें से एक का सिर मुंडा हुआ था और उसने गहरे रंग के स्वेटशर्ट के साथ दस्ताने भी लगाए हुए थे जबकि दूसरे ने सिल्वर ग्रे टीशर्ट पहना हुआ था। दोनों अपराधी श्वेत बताए जा रहे है पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके ।

पुलिस की जाँच तेज

अपराधियों की तलाश के लिए पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी है,आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों को ढूंढ रही है। दोनों आरोपी श्वेत है।

लेबर पार्टी के नेता का बयान

लेबर पार्टी की नेता और सिख सांसद प्रीत कौर गिल ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए देश में बढ़ते नस्लवाद को घटना का कारण बताया। अपने X पोस्ट पर उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है अपराधियों को कड़ी सजा मिलेगी। सिख समुदाय के लोगों की सुरक्षा बेहतर करना हमारा कर्तव्य है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.