ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता फिर 56 इंच के प्रधानमंत्री के होते हुए यह मैच कैसे हो सकता है।
असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने को लेकर तीखा हमला किया और पूछा कि क्या 26 भारतीयों की जान पैसों से सस्ती है।

हैदराबाद: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के साथ होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के साथ होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर सरकार के ‘देशभक्ति’ के दावे पर सवाल उठाए। ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “पाकिस्तान ने हमारे 26 नागरिकों को मजहब पूछकर गोली मारी, उनके सर पर गोली मारी, क्या तुम में इतनी ताकत नहीं है कि उस पाकिस्तान से एक क्रिकेट मैच नहीं खेल सकते?” उन्होंने सवाल किया कि क्या 26 भारतीय नागरिकों की जान की कीमत पैसों से बढ़कर है या पैसे जान से बढ़कर हैं?
“बीजेपी नेताओं ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरो’ “
ओवैसी ने कहा “बीजेपी नेताओं ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरो’ ” देशभक्ति, देशभक्ति का ज्ञान देने वालों, क्रिकेट मैच का मामला आया तो तुम रन आउट नहीं स्टंप हो गए।” मैच से बीसीसीआई को मिलने वाले 600-700 करोड़ या 2000 करोड़ रुपए 26 शहीदों की जान से ज्यादा कीमती नहीं हो सकते।
ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता। फिर 56 इंच के प्रधानमंत्री के होते हुए यह मैच कैसे हो सकता है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर ‘इज्जत का सौदा’ करने का आरोप लगाया और कहा कि वे अपनी इज्जत का सौदा नहीं करेंगे।
चौतरफा विरोध
ओवैसी के अलावा तमाम राजनीतिक पार्टियां एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेले जाने को लेकर सवाल उठा रही है। आम आदमी पार्टी ने पाकिस्तान के पुतले में आग लगाई और इस मैच के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया। वहीं आप सांसद संजय सिंह का कहना है खून भी बह रहा हो खेल भी हो रहा है ये कैसे हो रहा है । उद्धव ठाकरे की पार्टी की ओर से भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है प्रियंका चतुर्वेदी ने भी x पर पोस्ट कर इस मैच का बहिष्कार करने की बात कही । कांग्रेस भी मुखर हो कर सरकार के रुख पर सवाल उठा रही है। सरकार की मंशा पर सवाल उठा रही है
राजनीतिक दलों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग पर सुप्रीम कोर्ट की सरकार को कड़ी फटकार 2025
आमिर खान का मास्टरस्ट्रोक! ‘सितारे ज़मीन पर’ ने यूट्यूब पर छाई , OTT को छोड़ा पीछे
Normal, Oily, Dry या Sensitive Skin? जानें आपकी त्वचा के लिए कौन-सा Face Pack है सबसे बेस्ट