प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, कहा ‘भारत, नेपाल की शांति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध’
पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने संभाली नेपाल की बागडोर, नेपाल के इतिहास की पहली महिला प्रधानमंत्री
नेपाल में हुए प्रदर्शनों के बाद अब नेपाल की बागडोर सुशीला कार्की संभालेंगी। उन्हें फिलहाल नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति ने सुशीला कार्की को शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलवाई है। सुशीला कार्की नेपाल के इतिहास में प्रधानमंत्री बनने वाली पहली महिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशीला कार्की को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा
“नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की जी को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। “
GENZ नेताओं का रुख
केपी ओली की राजनीति से उलट सुशीला कार्की का भारत के प्रति नरम रुख रह सकता है तमाम विश्लेषक किए मान रहे हैं कि उनके कार्यकाल में भारत और नेपाल के संबंध बेहतर होंगे। GENZ नेताओं ने इस सरकार ने सरकार में फ़िलहाल शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। वे सरकार के कामकाज की बाहर से ही समीक्षा करेंगे।
सुशीला कार्की का जीवन और करियर
जन्म: 7 जून 1952, बिराटनगर (नेपाल)
शिक्षा और करियर: काशी हिन्दू विश्व विद्यालय से पढ़ाई और फिर बिराटनगर से वकालत की शुरुआत की। जनवरी 2009 में नेपाल सुप्रीम कोर्ट की एड-हॉक जज बनीं और 2010 में स्थायी जज नियुक्त हुईं।
ऐतिहासिक उपलब्धि: 2016 में नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं और जून 2017 तक पद पर रहीं।
सत्ता से टकराने वाली जज
अपने कार्यकाल में कार्की ने कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले दिए। 2017 में माओवादी और नेपाली कांग्रेस ने उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव भी लाया, लेकिन पूरे देश में विरोध और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रस्ताव वापस लेना पड़ा। इस घटनाक्रम ने कार्की को एक मजबूत और निर्भीक न्यायाधीश के रूप में पहचान दिलाई।