CRPF ने क्यों उठाए राहुल गांधी की विदेशी यात्राओं पर सवाल, क्या है येलो बुक
नई दिल्ली| कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेशी यात्राओं को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। सीआरपीएफ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को लिखित में पत्र भेजकर दिसंबर 2024 से सितंबर 2025 तक की कुछ घरेलू और विदेशी यात्राओं पर सवाल किए हैं।
सीआरपीएफ का कहना है कि जेड प्लस की सुरक्षा मिलने वाले व्यक्ति को अपनी यात्रा की जानकारी पहले से सुरक्षा प्रोटेक्शन यूनिट को देनी होती है, ताकि रिस्क असेसमेंट और स्थानीय सुरक्षा समन्वय समय पर काम किया जा सके।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्र में राहुल गांधी की इटली , वियतनाम , दुबई , क़तर , लंदन और मलेशिया यात्रा का उल्लेख किया है।
क्या है येलो बुक
येलो बुक सीआरपीएफ की एक सुरक्षा गाइडलाइन है। इसमें लिखा होता है की जिन लोगों को वीआईपी सुरक्षा मिली होती है, उन्हें अपनी यात्रा की जानकारी पहले से देनी होती है। जिससे सुरक्षा टीम खतरे का आकलन कर सके है और स्थानीय पुलिस से मिलकर इंतज़ाम कर सके है।
कांग्रेस की प्रतिक्रिया
पत्र के सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस ने इसे राजनीतिक रंग दिए जाने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह कदम उस समय उठाया गया है जब राहुल गांधी भ्रष्टाचार और चुनावी गड़बड़ियों पर खुलासा करने वाले हैं।
पहले भी उठ चुके है सवाल
यह पहली बार नहीं है जब सीआरपीएफ ने राहुल गांधी की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हो। इससे पहले भी राहुल गांधी ने 2022 में भी इस तरह के प्रोटोकॉल उल्लंघन किया था।
टेक्सास में भारतीय का निर्ममता से सिर काट डाला ! क्या थी वजह 2025
टेक्सास में भारतीय का निर्ममता से सिर काट डाला ! क्या थी वजह 2025
एशिया कप : हाई वोल्टेज मुकाबले में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान 2025