Search

नेपाल में अशांति के लिए काँग्रेस जिम्मेदार ! बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्यों दिया ऐसा बयान  2025

नेपाल में अशांति के लिए काँग्रेस जिम्मेदार !बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्यों दिया ऐसा बयान 

नेपाल में अशांति

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेपाल के मौजूदा हालात पर बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है l सम्राट चौधरी ने कहा कि नेपाल की राजनीतिक अशांति के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है l उन्होंने कहा कि अगर नेपाल और पाकिस्तान भारत का हिस्सा होते तो आज यह प्रगति कर रहे होते l सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की नीतियों को विभाजन और पड़ोसी देश में अव्यवस्था का कारण बताते हुए कहा कि इसका असर भारत की सुरक्षा और स्थिरता पर भी पड़ता है l

कांग्रेस की ऐतिहासिक भूल 

सम्राट चौधरी ने कहा कि पड़ोसी देशों में जो अव्यवस्था की स्थिति दिख रही है इसकी वजह कांग्रेस के ऐतिहासिक निर्णय हैंl कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर आज नेपाल भारत का हिस्सा होता तो वहां शांति और स्थिरता होती उन्होंने दावा किया कि नेपाल भारत के साथ जुड़ा होता तो वह भी उतना ही विकासशील होता जितना कि भारत आज है लेकिन चौधरी ने ये भी मन कि अव्यवस्था की स्थिति नहीं होनी चाहिए ।

यह सब कांग्रेस की गलत नीतियों और गलत निर्णय का नतीजा है जिसने इन देशों को भारत से अलग रखा। उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए भी कहा कि अगर पाकिस्तान भारत का हिस्सा होता तो आज वह भी भारत के साथ विकास की राह पर चलता ।

 

 

 

” ये सरेआम गुंडागर्दी और तानाशाही है”, केंद्र सरकार पर अब क्यों बिफर पड़े केजरीवाल

कौन है सुशीला कार्की जो संभाल सकती हैं नेपाल की कमान! अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए सबसे प्रमुख दावेदार

अब हेल्थ इंश्योरेंस होगा सस्ता! GST दरों मे बदलाव से कितना हो सकता है फायदा ?

 

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.