Search

रैपर से काठमांडू के मेयर तक, आखिर कौन है बालेंद्र शाह जिन्हें पीएम बनाना चाहती है नेपाल की Gen Z

नेपाल की Gen Z

रैपर से काठमांडू के मेयर तक, आखिर कौन है बालेंद्र शाह जिन्हें पीएम बनाना चाहती है नेपाल की Gen Z

 

 

बीते दिनों नेपाल में Gen Z ने सोशल मीडिया ऐप्स पर लगे प्रतिबंध के विरुद्ध हिंसक प्रदर्शन किया। इसके बाद सरकार को यह प्रतिबंध हटाना पड़ा और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफ़ा देना पड़ा। कई मंत्रियों ने भी त्यागपत्र दे दिया। संसद भंग हो गई और देश की कमान सेना के हाथों में चली गई। बढ़ते भ्रष्टाचार और बिगड़ते हालात ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। इस तनाव के बीच अब सवाल उठ रहा है कि आखिर सत्ता कौन संभालेगा।

कौन है बालेंद्र शाह

इसी बीच, संगीत की दुनिया से राजनीति में अपनी डैशिंग छवि के लिए मशहूर बालेंद्र शाह का नाम काफी चर्चा में है। शाह वर्तमान में काठमांडू के 15वें मेयर हैं और युवाओं में अत्यंत लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। पेशे से इंजीनियर और गायक रह चुके शाह अपने अलग अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। प्रदर्शन कर रहे युवा अब उन्हें ही प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।

शाह का सफर

शाह ने अपने करियर की शुरुआत एक इंजीनियर के रूप में की थी। बाद में उन्होंने संगीत और रैप कला के ज़रिए लोकप्रियता हासिल की। युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बने शाह ने 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर काठमांडू के मेयर का पद संभाला।
शाह की लोकप्रियता का कारण
शाह अपने काम करने के तरीके और बेबाक अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। वे सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएँ सुनते और समाधान की कोशिश करते हैं। अपने चुनाव अभियान और कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता दिखाई, जिनमें कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, अवैध निर्माण और शहरी विकास जैसे अहम विषय शामिल हैं।

काम करने का तरीका बनाता है औरों से अलग

मेयर बनने के बाद शाह अपनी सभाओं और बैठकों को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारित करने लगे। उनके इस अंदाज़ से जनता काफी प्रभावित हुई और उन्हें एक ईमानदार प्रतिनिधि के रूप में स्वीकार करने लगी। जहाँ बाकी नेता अपनी पार्टियों की सहमति के बिना कोई काम नहीं करते थे, वहीं शाह अपने अनोखे अंदाज़ के कारण लोगों के बीच लगातार मशहूर और लोकप्रिय होते गए।

 

महाराष्ट्र पब्लिक सेफ़्टी ऐक्ट के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध आज, विपक्षी महागठबंधन कर रहा है अगुआई

Battle of Galwan’ का पहला लुक जारी ! सलमान का सुपर अवतार, चेहरे पर खून और देशभक्ति की आग 2025

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.