Search

Captain Cool बना Action Hero! MS Dhoni और R. Madhavan के ‘The Chase’ टीज़र ने मचाई सनसनी

MS Dhoni और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘The Chase’ का टीज़र रिलीज़। Dhoni ने बुलेटप्रूफ जैकेट और बंदूक के साथ एक्शन हीरो का नया अवतार दिखाया, सोशल मीडिया पर फैंस दीवाने।

क्रिकेट के मैदान से फिल्मी पर्दे तक—बुलेटप्रूफ जैकेट और बंदूक के साथ दिखे धोनी, सोशल मीडिया पर धूम, फैंस बोले: ‘Thala for a reason!

7 सितंबर 2025 को जारी हुआ “The Chase” का टीज़र इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है। इस छोटे सी क्लिप ने ऐसा तहलका मचाया है कि हर तरफ “Captain Cool” यानी MS Dhoni का नया रूप ही चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म में वह और आर माधवन दोनों ही काले टैक्टिकल गियर में दिख रहे हैं — बुलेटप्रूफ वेस्ट, जैकेट, सनग्लासेस और हाथों में बंदूके। यह पूरा दृश्य एक एक्शन फ़िल्म का अहसास करा रहा है।

माधवन ने इंस्टाग्राम पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा – “वन मिशन, टू फाइटर्स। तैयार हो जाइए, वसन बाला द्वारा निर्देशित ‘द चेज़’ का टीज़र आ चुका है। ये बहुत धमाकेदार और रोमांचक होगा ।” उनका यह रहस्यमयी अंदाज़ और चुप्पी बनाए रखते हुए उत्सुकता बढ़ाने का तरीका दर्शकों को बेहद पसंद आया।

क्यों है यह खास? — Dhoni का बिग-स्क्रीन अवतार

Dhoni, जो हमेशा क्रिकेट के मैदान पर “Captain Cool” के नाम से जाने जाते रहे, अब वे पूरी तरह एक्शन हीरो के रूप में नज़र आ रहे है। हाथ बंदूक लेकर, काले गियर में बिल्कुल ही एक दम नए अंदाज़ में सामने आए हैं। यह ही कारण है कि यह टीज़र इतना बोल्ड और धमाकेदार है। इसी के साथ Ms Dhoni ने ICC Hall of Fame में भी जगह बनाई है और उन्होंने तीनों प्रमुख ICC ट्रॉफी (T20 WC 2007, ODI WC 2011, Champions Trophy 2013) जीतकर क्रिकेट जगत में अमर हो गए हैं।

यह प्रोजेक्ट वासन बाला के निर्देशन में बना है, जिन्होंने पहले “Jigra” जैसी फिल्मों पर काम किया है। उनकी खास स्टाइल इस टीज़र में साफ नज़र आती है, मानो पर्दे के पीछे कोई बड़ा राज़ या प्लान छिपा हो। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह सिर्फ एक आम फिल्म नहीं, बल्कि शायद कोई एक्सपेरिमेंटल सीरीज़ या खास एक्शन प्रोजेक्ट हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

“दो हीरो , एक मिशन — तैयार हो जाइए! एक जबरदस्त रेस शुरू हो चुकी है।” टीज़र ने साफ कर दिया – यह सिर्फ एक मूवी नहीं, एक मूवमेंट होने वाला है।

क्या है खास?

एमएस धोनी की उपस्थिति, माधवन का साथ, वासन बाला की डायरेक्शन, और टीज़र के रहस्यमयी टोन ने इसे चर्चा का विषय बना दिया है। फैंस की प्रतिक्रियाएँ और सोशल मीडिया चर्चा ने और बढ़ा दिया है।

MS Dhoni और R Madhavan स्टारर फिल्म ‘The Chase’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज़। जानिए कैसा है Captain Cool का नया एक्शन अवतार।

 

आखिर क्या है “The Chase”

क्या यह एक बड़ी मूवी होगी या फिर वेब-सीरीज़? या सिर्फ एक खास एक्शन स्पेशल प्रोजेक्ट? और सबसे अहम, Dhoni की भूमिका क्या होगी — छोटा सा कैमियो या पूरी फिल्म में एक प्रमुख किरदार? इन सवालों का जवाब तभी साफ होगा जब फिल्म का पूरा ट्रेलर या ऑफिशियल प्रीव्यू रिलीज़ होगा।

टीज़र की असली ताकत

टीज़र ने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुँचा दिया है। क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाज़ और कप्तान के रूप में पहचाने जाने वाले कैप्टन कुल अब स्क्रीन पर बंदूक थामे, एक्शन गियर में सजे, असली एक्शन हीरो के रूप में सामने आए हैं। यही नया अवतार, यही सस्पेंस और यही ट्रांज़िशन दर्शकों को “The Chase” के लिए और भी ज्यादा उत्साहित कर रहा है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.