Fact Check
Search

ईद के जुलूस में भगवा झंडे पर लिखा इस्लाम ज़िन्दाबाद , खंडवा मे बवाल

खंडवा में मिलाद उल नबी जुलूस पर विवाद, हिंदू संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप, केस दर्ज

खंडवा में मिलाद उल नबी जुलूस पर विवाद, हिंदू संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप, केस दर्ज

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार से  मिलाद उल नबी के जुलूस को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ हैl हिंदू समुदाय द्वारा दूसरे पक्ष पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया। नई दुनिया में प्रकाशित एक खबर के अनुसार शहर के हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम पक्ष द्वारा  जुलूस में भगवा ध्वज पर इस्लाम जिंदाबाद लिखा गया। साथ ही तालिबान का झंडा फहराने का भी आरोप लगाया गया और पाकिस्तान की आर्मी का गाना बजाने की बात भी कही गई है। मामला जानकारी में आने के बाद संबंधित कोतवाली क्षेत्र में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया।

खंडवा में मिलाद उल नबी जुलूस पर हिंदू और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने, दोनों तरफ से लगाए गए आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया

 दैनिक भास्कर के मुताबिक मामला बढ़ने के बाद मुस्लिम पक्ष ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि हमारे लिए भी यह रंग अत्यंत पवित्र है साथ ही पक्ष ने पाकिस्तान की आर्मी का गाना बजाने की खबर का खंडन किया। हालांकि पक्ष ने यह स्वीकार किया कि गाना पाकिस्तानी कलाकार का था। मुस्लिम पक्ष ने तालिबानी झंडा फहराने की बात को भी नकारते हुए यह बताया की जुलूस के दौरान उपयोग में लाया गया ध्वज तालिबानी झंडे से अलग था।

हिंदूवादी संगठनों का कहना है इसी प्रकार की घटना इंदौर में भी हुई थी।लेकिन पुलिस प्रशासन ने अप्रिय घटना नहीं होने दी। खंडवा में प्रशासन की उपस्थिति के बावजूद  प्रकार की घटना हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.