Search

करोड़ों कर्मचारियों की बल्ले बल्ले , इतनी बढ़ सकती है सैलरी

करोड़ों कर्मचारियों की बल्ले बल्ले , इतनी बढ़ सकती है सैलरी

 

दीपावली से पहले केंद्र सरकार का तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ सकता है

केंद्र सरकार दिवाली से पहले करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देने की तैयारी में है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाने का ऐलान जल्द हो सकता है। इससे लगभग 1 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।

केंद्र सरकार ने जीएसटी सुधार का एक बड़ा फैसला लेते हुए दीपावली के पहले ही देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब सरकार करोड़ों कर्मचारियों को राहत देने की तैयारी में है। दरअसल केंद्र सरकार , सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान कर सकती है। भत्ते का ऐलान दीपावली के पहले किया जा सकता है। इसके साथ ही पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए महंगाई राहत की भी घोषणा संभव है। बता दे इससे तकरीबन 1 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

कितना हो सकता है फायदा

यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 30000 रुपए है,तब महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 55 प्रतिशत के हिसाब से उसे 16500 का भत्ता मिलेगा। यदि ये दर बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाए तब यह राशि बढ़कर 17400 हो जाएगी। वहीं पेंशनर को भी इसी अनुपात में फायदा होगा।

क्या होता है महंगाई भत्ता और महंगाई राहत

बढ़ती महंगाई से कर्मचारियों को राहत देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें समय समय पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर  महंगाई भत्ते  और महंगाई राहत की दरों में बदलाव करती है। फिलहाल ये दर 55 प्रतिशत है। सेवारत कर्मचारियों के लिए ये महंगाई भत्ता कहलाता है वहीं पेंशनभोगियों के लिए इसे महंगाई राहत के नाम से जाना जाता है। सरकार 8वें वेतन आयोग की घोषणा कर चुकी है जिसके बाद फिटमेंट फैक्टर में बदलाव संभव है जिससे महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद  सैलरी में और तेज़ी से इज़ाफ़ा होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.