Fact Check
Search

बंपर कमाई के बाद भी BCCI को चुकाने पड़ेगें 3100 करोड़ , जाने क्या है वजह

BCCI का बैंक बैलेंस 20,686 करोड़ पर पहुँचा, 28 सितंबर को मिलेगा नया अध्यक्ष

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने खजाने में पिछले पांच वर्षों में 14,627 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसमें से 4,193 करोड़ रुपये पिछले वित्तीय वर्ष में कमाए हैं। इस प्रकार बीसीसीआई का ‘‘बैंक बैलेंस” 20,686 करोड़ रुपये हो गया है। .

क्रिकबज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य की इकाइयों को सभी बकाया राशि का भगुतान करने के बाद भी कोष में भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 2019 में यह कोष 3,906 करोड़ रुपये का था, जो 2024 में बढ़कर लगभग दोगुना यानी 7,988 करोड़ रुपये हो गया है. ये आंकड़े राज्य एसोसिएशन के साथ भी शेयर किए गए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, 2024 की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में पेश किए गए लेखा-जोखा में कहा गया है कि मानद सचिव ने सदस्यों को बताया कि 2019 से बीसीसीआई की नकद और बैंक में जमा राशि 6,059 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,686 करोड़ रुपये हो गई है. इसमें कहा गया है कि 6,059 करोड़ रुपये तब थे जब राज्य क्रिकेट संघों को भुगतान नहीं किया गया था, जबकि 20,686 करोड़ रुपये राज्य क्रिकेट संघों का बकाया भुगतान करने के बाद हैं.

चुकाएगी 3100 करोड़ का इनकम टैक्स

बीसीसीआई ने बताया है कि वह करोड़ों रुपये का इनकम टैक्स भी चुकाएगी जो साल 2023-24 के लिए 3,150 करोड़ रुपये होगा। बीसीसीआई को मीडिया राइट्स, स्पांसरशिप, आईपीएल से मोटी कमाई होती है। साथ ही आईसीसी से भी उसे रेव्यू का मोटा हिस्सा मिलता है।

BCCI ने पिछले 5 सालों में 14,627 करोड़ रुपये कमाए। साल 2023-24 में अकेले 4,193 करोड़ रुपये की कमाई हुई। अब बीसीसीआई का बैंक बैलेंस 20,686 करोड़ रुपये हो गया है। 28 सितंबर को चुनाव के बाद नया अध्यक्ष चुना जाएगा।

BCCI को जल्द मिलेगा ही नया अध्यक्ष

बीसीसीआई में चुनाव 28 सितंबर को होंगे, उसी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर नई नियुक्तियां होगी. बता दें कि बोर्ड के प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी की उम्र 70 से ज्यादा हो गई है, इसलिए उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा है. अब जल्द बीसीसीआई को नया अध्यक्ष मिलेगा

Leave a Comment

Your email address will not be published.