मराठी और हिंदी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल से छाप छोड़ने वाले आशीष वारंग के निधन की वजह अभी स्पष्ट नहीं, इंडस्ट्री में शोक की लहर
मुंबई |
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक वारंग का फिल्मी करियर सपोर्टिंग रोल और यादगार कैमियो से भरा रहा। उन्हें रोहित शेट्टी की ‘Suryavanshi’, निखिल आडवाणी/अजय देवगन की ‘Drishyam’ और अन्य फिल्मों में काम करते हुए देखा गया । सहकर्मियों और समीक्षकों ने उनके काम को काफी सराहा है उनके निधन की खबर सुनकर फिल्मी जगत और सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया जा रहा है।
कौन है आशीष वारंग ?
आशीष ने मराठी सिनेमा और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया और अभिनेता के तौर पर उनकी छवि काम के प्रति समर्पित अभिनेता वाली रही। उनके छोटे किरदार परन्तु प्रभावशाली भूमिकाएं अक्सर फिल्म के दृश्य को विश्वसनीयता देती थी।
इंडस्ट्री स्त्रोतों और सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह भी लिखा गया है कि आशीष ने अपने करियर में सह-अभिनेताओं के साथ पेशेवर और विनम्र संबंध बनाए रखे उनके जाने से सेट पर काम करने वाले कई लोग स्तब्ध और दुखी हैं। अभी तक परिवार ने सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है, और आधिकारिक कारण जब तक परिवार द्वारा नहीं बताए जाते किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
आशीष ने – थियेटर, टीवी, मराठी और हिन्दी सिनेमा में योगदान दिया है । कई आलोचकों ने उनके छोटे छोटे किरदारों को भी प्रभावशाली और यादगार बताया। उनके साथ काम करने वाले कई अभिनेता और टेक्नीशियन सोशल मीडिया पर शोक संदेश दे रहे हैं और उनकी भूमिका को याद कर रहे हैं।