Search

Conjuring: Last Rites ने करी धांसू ओपनिंग – पहले दिन कमाए 18 करोड़ रुपए, भारतीय फिल्मों को छोड़ा पीछे

Conjuring: Last Rites ने करी धांसू ओपनिंग – पहले दिन कमाए 18 करोड़ रुपए, भारतीय फिल्मों को छोड़ा पीछे

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर सीरीज़ The Conjuring के फाइनल पार्ट “Last Rites” ने भारत में रिलीज़ के पहले ही दिन लगभग ₹18 करोड़ की कमाई कर ली। इससे यह देश की अब तक की सबसे बड़ी हॉलीवुड हॉरर ओपनिंग फिल्म बन गई है।

फिल्म एड और लॉरेन वॉरेन की लास्ट केस की कहानी को दर्शाती है। शुरुआती रिपोर्ट बताती हैं कि सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹21 करोड़ तक पहुंच गया है, जो हॉरर जॉनर के लिए काफी मजबूत शुरुआत है।

सीट ऑक्युपेंसी और रिलीज़

  • अंग्रेज़ी 2D फॉर्मेट में औसत सीट ऑक्युपेंसी करीब 61% रही।
  • हिंदी वर्ज़न में लगभग 50% सीटें भरीं।
  • 4DX जैसे खास फॉर्मेट्स में 90% से ज्यादा बुकिंग हुई।
  • फिल्म को देशभर में 2,200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया।

 

भारतीय फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर यह शुरुआत भारतीय फिल्मों से भी बेहतर रही।

  • Baaghi 4 ने पहले दिन लगभग ₹12 करोड़ कमाए।
  • The Bengal Files का कलेक्शन करीब ₹1.75 करोड़ रहा।
  • इन दोनों को Conjuring: Last Rites ने आसानी से पीछे छोड़ दिया।

 

सफलता की वजह

इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मानना है कि:-

  1. फिल्म की मजबूत कहानी
  2. सीरीज़ की लोकप्रियता,
  3. क्लाइमेक्स हुक
  4. वर्ड-ऑफ-माउथ (लोगों की राय)

ने इसकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाई। शुरुआती रुझान बताते हैं कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म भारत में ₹100 करोड़ क्लब तक पहुंच सकती है।

इंटरनेशनल परफॉर्मेंस

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीकेंड पर लगभग 50-55 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर सकती है। 66 से ज्यादा देशों में रिलीज़ होने के कारण इसके ग्लोबल कलेक्शन में और बढ़त की उम्मीद है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया

हिंदुस्तान टाइम्स ने लिखा कि इस फिल्म की ओपनिंग यह दिखाती है कि भारतीय दर्शक अब हॉरर जॉनर को ज्यादा अपनाने लगे हैं। खासकर नाइट शो और मल्टी-लैंग्वेज रिलीज़ के कारण मल्टीप्लेक्स और सिंगल-स्क्रीन दोनों जगह दर्शक पहुंचे।

स्टार कास्ट

फिल्म में पैट्रिक विल्सन और वेरा फ़ार्मीगा लीड रोल में हैं, जो लंबे समय से एड और लॉरेन वॉरेन के किरदार निभाते आ रहे हैं। इसके अलावा नए कैरेक्टर और टेक्निकल इफेक्ट्स को भी दर्शकों ने पसंद किया।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.