Search

कौन है खालिस्तानी समर्थक ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री , जिसने भारत को 21 टुकड़ों मे तोड़ने की बात की

गुंथर फेलिंगर की विवादित पोस्ट से भारत में मचा राजनीतिक भूचाल, प्रियंका चतुर्वेदी और अन्य नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया

खालिस्तानी समर्थक गुंथर फेलिंगर की विवादित पोस्ट से भारत में मचा राजनीतिक भूचाल, प्रियंका चतुर्वेदी और अन्य नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रिया के अर्थशास्त्री और खुद को नाटो के “एनलार्जमेंट कमेटी” के अध्यक्ष का दावा करने वाले गुंथर फेलिंगर जाह्न ने भारत के खिलाफ अपनी ओछी मानसिकता दिखाते हुए एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखते हुए कहा कि भारत को 21 टुकड़ों बाटकर बाटे हुए राज्यों को नाटो में शामिल कर इसको और बड़ा करेंगे।

खालिस्तान का समर्थन

उन्होंने अपने X अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने खालिस्तान का समर्थन किया है, भारत के कई राज्यों को उन्होंने नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका जैसे देशों में मिलाया है।

 

गुंथर ने पोस्ट में लिखा ,रूस समर्थक मोदी

गुंथर ने पोस्ट में लिखा कि भारत रूस का समर्थक है, मैं भारत को टुकड़ों में तोड़ने की अपील करता हूं। ख़ालिस्तान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा की हमें खालिस्तान के लिए स्वतंत्रता का समर्थन करना चाहिए। उनके इन बयान से देश की राजनीति से लेकर जनता में आक्रोश है।

प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया

शिवसेना (उद्धव) से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा की विदेश मंत्रालय को ऑस्ट्रियाई दूतावास के साथ इस मुद्दे पर बातचीत करनी चाहिए।

गुंथर का राहुल गांधी को समर्थन देने का पुराना पोस्ट वायरल

 

इन सभी चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर गुंथर का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों से अपील की थी। जबकि उसी पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को चीन और रूस का आदमी बताया गया था।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.