Fact Check
Search

  LAY-OFF के दौर में भी DATA SCIENCE में है नौकरियों की भरमार जानिए कैसे मिलेगी जॉब 2025 

LAY-OFF के दौर में भी DATA SCIENCE में है नौकरियों की भरमार जानिए कैसे मिलेगी जॉब

Data Science Jobs Career

आज के डिजिटल दौर में हर सेकंड लाखों-करोड़ों डेटा तैयार हो रहा है। सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट, ऑनलाइन शॉपिंग की पसंद, बैंक ट्रांजेक्शन से लेकर हेल्थ रिपोर्ट तक—सब कुछ डेटा है।

इसी डेटा से कंपनियां नए आइडिया बनाती हैं और फैसले लेती हैं। यही वजह है कि डेटा साइंस जॉब आज के समय का सबसे हॉट करियर बन चुका है।

अगर आप सोच रहे हैं कि डेटा साइंस करियर कैसे शुरू करें, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

DATA SCIENCE क्या है?

सीधे शब्दों में कहें तो DATA SCIENCE वह प्रोसेस है, जिसमें बड़े-बड़े डेटा को इकट्ठा कर उनका विश्लेषण किया जाता है और उनसे भविष्य के लिए जरूरी इनसाइट्स निकाली जाती हैं।

इससे कंपनियां समझ पाती हैं कि ग्राहक क्या चाहते हैं, मार्केट कहाँ जा रहा है और बिज़नेस को कैसे बढ़ाया जाए

डेटा साइंस करियर बनाने के लिए जरूरी स्किल्स

डेटा साइंस जॉब पाने के लिए निम्नलिखित स्किल्स आवश्यक हैं:

  • प्रोग्रामिंग का ज्ञान – Python और SQL जैसी भाषाएँ डेटा साइंस में सबसे अधिक उपयोग होती हैं।
  • गणित और सांख्यिकी – डेटा की गहराई से समझ के लिए बेसिक मैथ्स और स्टैटिस्टिक्स की जानकारी ज़रूरी है।
  • मशीन लर्निंग – AI और ML मॉडल की मदद से डेटा का विश्लेषण कर भविष्य की संभावनाएँ और प्रेडिक्शन किए जा सकते है
  • डेटा विज़ुअलाइज़ेशन – Tableau, Power BI जैसे टूल्स से डेटा को चार्ट और ग्राफ में बदलना सीखें।
  • बिज़नेस समझ – सिर्फ तकनीक ही नहीं, यह भी समझें कि बिज़नेस को किस डेटा की ज़रूरत है।

डेटा साइंस कैसे सीखें?

ऑनलाइन कोर्स: कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो शुरुआती से एडवांस लेवल तक के कोर्स उपलब्ध करवाते हैं।

डिग्री और डिप्लोमा: Bsc, Msc in Data Science या PG Diploma अच्छा विकल्प है।

इंटर्नशिप: किसी कंपनी में इंटर्नशिप करके लाइव प्रोजेक्ट्स का अनुभव लें।

डेटा साइंस करियर के विकल्प

आज लगभग हर इंडस्ट्री में डेटा साइंस जॉब की डिमांड है। आप इन प्रोफाइल्स में करियर बना सकते हैं:

  • डेटा एनालिस्ट
  • मशीन लर्निंग इंजीनियर
  • डेटा इंजीनियर
  • बिज़नेस एनालिस्ट
  • रिसर्च साइंटिस्ट

इन सभी प्रोफाइल्स में न केवल ग्रोथ है, बल्कि पैकेज भी काफी आकर्षक मिलता है। अगर आप टेक्नोलॉजी और एनालिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं तो डेटा साइंस करियर आपके लिए सुनहरा विकल्प है।

शुरुआत छोटे-छोटे ऑनलाइन कोर्स से करें, धीरे-धीरे प्रोजेक्ट्स बनाएं और इंडस्ट्री की जरूरतों को समझते हुए अपनी स्किल्स बढ़ाते रहें।

आने वाले समय में डेटा साइंस एक्सपर्ट्स की डिमांड और भी तेजी से बढ़ेगी, इसलिए आज से शुरुआत करना ही आपके लिए सबसे सही कदम होगा

 

 

 

बिहार बंद पीएम मोदी विवाद: एनडीए का 5 घंटे का प्रदर्शन, भड़का सियासी संग्राम

नेपाल ने Instagram , Youtube समेत 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर लगाया बैन

क्या ‘Don 3’ में रणवीर के साथ नजर आएंगे , अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ?

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.