टीवी अभिनेता आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ़्तार किया है। उनकी गिरफ़्तारी बलात्कार के आरोप में हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि आशीष से उसकी बात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और दूसरे हफ्ते के बाद दिल्ली में एक हाउस पार्टी में उसके साथ रेप हुआ।
पुलिस के अनुसार शुरुआती एफआईआर में आशीष के साथ पार्टी के आयोजक, आयोजक की पत्नी व दो अज्ञात व्यक्ति भी शामिल थे, लेकिन बाद में शिकायत में संशोधन कर सिर्फ आशीष का नाम लेकर उनपर रेप का आरोप दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया के घटना का वीडियो भी बनाया गया था लेकिन इन्वेस्टिगेशन में अभी तक किसी वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार तहकीकात में पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज़ व गवाहों के के बयानों से पता चला है कि पार्टी के दौरान आशीष और पीड़ित वॉशरूम में गए थे और कुछ समय बाद बाहर नहीं निकले, बाद में दरवाज़ा खटखटाने और हंगामे के बाद कथित रूप से बहस और हाथापाई हुई व इसके बाद PCR कॉल किया गया और पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आशीष की लोकेशन गोवा – पुणे तक ट्रेस करके उन्हें हिरासत में लिया और मामले की तहकीकात जारी रखी है। कानूनी प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है। अधिकारी बता रहे हैं कि सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को ध्यान से परखा जाएगा और आरोप सिद्ध होने तक किसी को दोषी नहीं माना जाएगा। आरोप सत्य है कि नहीं, यह आगे की जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा।
कौन है आशीष कपूर ?
आशीष की उम्र 40 साल है, उन्हें देखा एक ख्वाब में ‘उदय’ के किरदार से पहचान मिली थी। इसके अलावा आशीष ने बहुत सारे धारावाहिकों में अलग अलग भूमिकाओं में काम किया है जिनमें ‘ससुराल सिमर का,’ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है,’ ‘सात फेरे – सलोनी का सफर,’ ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘मौलक्किः – रिश्तों की अग्निपरीक्षा’ शामिल है ।