सूडान के दारफुर में तबाही ,भूस्खलन से 1000 की मौत
सूडान के पश्चिमी क्षेत्र डारफूर में हुए भूस्खलन ने तारासीन गाँव में भारी तबाही मचाई है। मरने वालों की संख्या एक हजार के पार बतायी जा रही है । राहत कार्य में अभी तक लगभग 100 शव बरामद किए गए है,वही मरने वालों की संख्या एक हजार से अधिक हो सकती है। यह हादसा भारी बारिश के लिए प्रसिद्ध मारा पर्वत क्षेत्र में हुआ है।
सूडानसूडान भूस्खलन लिबरेशन मूवमेंट आर्मी ने बताया की संसाधनों और उपकरणों की कमी के बावजूद भी राहत कार्य जारी है । संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया की उस इलाके तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । मृतकों की संख्या का अभी कोई सटीक आंकड़ा नहीं है लेकिन अभी तक के बचाव कार्य में 100 शवों को बरामद किया गया है वही मृतकों का आंकड़ा 300 से 1,000 होने की आशंका हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वहां के सभी ग्रामीणों की मौत हो गई है।
लिबरेशन मूमेंट ने क्या कहा
समूह ने मीडिया को बताया कि पूरा तारासीन गाँव इस भूस्खलन में तबाह हो चुका है, शवों को निकालने में मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सहायता समूहों से आगे आकर मदद की माँग की है। मराह माउंटेंस समाचार ने अपने एक रिपोर्ट में तस्वीर डाली है जिसमें पर्वत की श्रेणियों के बीच एक समतल क्षेत्र दिख रहा है, जहां आपदा प्रभावितों की खोजबीन जारी है।
सूडान में गृहयुद्ध
ये तबाही सूडान में इस वक्त आई जहां एक ओर सूडान में भयंकर गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है, जिसमें देश की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच खुली जंग छिड़ गई थी। अप्रैल 2023 में राजधानी खार्तूम और देश के कई जगहों पर संघर्ष देखने को मिला था। सूडान की सेना और आरएसएफ़ के बीच छिड़ी इस जंग के कारण मराह पर्वत सहित दारफुर क्षेत्र के कई हिस्सों में जाना काफी मुश्किल हो गया है।

प्रार्थना सभा आयोजित
पोप लियो 14 ने पीड़ितों के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जिसमें उन्होंने पीड़ितों परिवारों के लिए प्रार्थना की था मृतकों की शांति के लिए दुआ की।
मोदी ने कहा भारत टकराव नहीं, सहयोग चाहता है आखिर कितना कारगार होगा पीएम मोदी का चीनी दौरा!
प्यार हुआ डिजिटल: एक स्वाइप से रिश्ते -धोखा और शादी सबकुछ
क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा जानिए , जानिए GST में क्या है बड़ा बदलाव