Fact Check
Search

पटना मरीन ड्राइव पर तेजस्वी यादव ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

 

पटना (RJD) नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेजस्वी पटना के मरीन ड्राइव (जेपी गंगा पथ) पर अपने भांजे के साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं।

पहले सीखे स्टेप, फिर लगाए ठुमके

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात कुछ युवाओं ने तेजस्वी यादव को डांस के स्टेप्स सिखाए। इसके बाद गाना बजते ही उन्होंने उनके साथ ठुमके लगाए। वीडियो में तेजस्वी यादव के साथ उनका भांजा भी डांस करता दिख रहा है।
बहन रोहिणी आचार्य ने किया शेयर
तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक-एक कर चार डांस वीडियो शेयर किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा – “सबसे कीमती है आंखों में चमक और होंठों पर प्यारी मुस्कान, मामा जी के दिल में बसा है यह नन्हा सा मेहमान।”
एक अन्य वीडियो में तेजस्वी बच्चों से बातचीत करते दिखे। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा – “हम मोदी जी को ना चाहते हैं।” वहीं एक और क्लिप में तेजस्वी यादव लोकप्रिय गाने “लालू बिना चालू ई बिहार ना होई” पर भी झूमते नज़र आए।

मरीन ड्राइव बना लोगों का पसंदीदा स्पॉट

बता दें कि पटना का जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) बनने के बाद यह राजधानी वासियों के लिए घूमने का नया आकर्षण बन गया है। शाम होते ही यहां लोगों की भीड़ जुटती है। कई युवक-युवतियां गंगा किनारे वीडियो बनाते हैं, तो परिवार के लोग भी यहां सैर करने आते हैं।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.