जॉब इंटरव्यू में सबसे मुश्किल सवालों में से एक होता है – “आपकी सैलरी एक्सपेक्टेशन क्या है?”कई उम्मीदवार इस पर घबरा जाते हैं और सही तरीके से जवाब नहीं दे पाते। लेकिन करियर विशेषज्ञों का मानना है कि थोड़ी तैयारी और आत्मविश्वास से आप न सिर्फ इस सवाल को अच्छे से संभाल सकते हैं, बल्कि मनचाही सैलरी भी हासिल कर सकते हैं।
1. अपनी वैल्यू को समझें
इंटरव्यू से पहले यह ज़रूर जान लें कि आपके प्रोफ़ाइल, स्किल्स और लोकेशन के हिसाब से मार्केट में औसत वेतन रेंज क्या है। इससे आपको अपनी वर्थ का अंदाज़ा लगेगा और बातचीत आसान होगी।
2. सवाल को इंटरव्यूअर की ओर मोड़ें
अगर शुरुआत में सैलरी की बात आती है, तो सीधा जवाब देने से बेहतर है कि आप इंटरव्यूअर से पूछें – “इस रोल के लिए आपकी सैलरी रेंज क्या है?” इससे आपको उनकी अपेक्षाओं का अंदाज़ा होगा और आप अपनी स्किल्स को उसी हिसाब से मैच कर पाएंगे।

3 कॉन्फिडेंस रखें
सोचिए – अगर आप कंपनी को दिखा दें कि आपकी स्किल्स उनकी ग्रोथ और प्रॉब्लम सॉल्विंग में कितनी मददगार साबित होंगी, तो वो आपको ज़्यादा पे करने से क्यों हिचकिचाएँगे?और हाँ, याद रखें – आपका कॉन्फिडेंस ही आपकी असली पावर है। अगर आप खुद पर भरोसा नहीं करेंगे, तो सामने वाला कैसे करेगा?
4. वेतन रेंज बताएं, फिक्स अमाउंट नहीं
अगर इंटरव्यूअर आपसे सीधा “Expected Salary” पूछता है, तो बेहतर होगा कि आप एक रेंज बताएं।उदाहरण के लिए: “मेरी उम्मीद 8 से 10 लाख के बीच है, यह मेरी स्किल्स और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड पर आधारित है।” इससे बातचीत के लिए स्पेस मिलता है और आपकी फ्लेक्सिबिलिटी भी दिखती है।
5. पुरानी सैलरी का ज़िक्र न करें
अपनी पिछली सैलरी शेयर करने से बचें। ऐसा करने पर अक्सर कंपनियां उसी के आस-पास का ऑफर देती हैं।बेहतर होगा कि आप मार्केट स्टैंडर्ड और रोल की जिम्मेदारियों के आधार पर अपनी सैलरी एक्सपेक्टेशन रखें।