Fact Check
Search

बिहार में सियासी घमासान: एनडीए ने 4 सितंबर बिहार बंद का ऐलान

बिहार मे सियासी घमासान ,एनडीए का 4 सितंबर बिहार बंद का ऐलान

 

 

 

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। इसको लेकर एनडीए ने 4 सितंबर बिहार बंद का ऐलान का आह्वान किया है। यह ऐलान पटना में हुई एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया। बंद की अगुवाई बीजेपी महिला मोर्चा करेगी। आपातकालीन सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है।

भाजपा की प्रतिक्रिया

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री की मां को गाली देना सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। यह लोकतंत्र पर कलंक है और अस्वीकार्य है।”

 

पीएम मोदी का भावुक संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर गहरी नाराज़गी जताते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ उनकी मां पर नहीं, बल्कि “देश की हर मां, बहन और बेटी पर किया गया अपमान” है। बिहार की महिलाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करते हुए पीएम ने कहा, “मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उन्हें मंच से गाली दी गई। यह करोड़ों माताओं का अपमान है।”

उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अपनी ही मां को अपमानित करते हैं, वे ‘मां भारत’ का भी अपमान करते हैं। पीएम ने बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं—जैसे छठी मईया और सीता माता की पूजा—का ज़िक्र करते हुए विपक्ष से ‘मां छठी मईया’ और ‘सतबहिनी’ से क्षमा मांगने की अपील की।

4 सितंबर बिहार बंद का ऐलान

विपक्ष का पलटवार

कांग्रेस ने घटना में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मामले को चुनावी मुद्दा बनाने और ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की बढ़ती लोकप्रियता को कमजोर करने के लिए इसे तूल दे रही है। कांग्रेस ने इसे “राजनीतिक ड्रामा” बताया।

वहीं भाजपा ने 31 अगस्त को पटना में कैन्डल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया था, जिसमें कई सांसद, विधायक और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह विवाद दिखाता है कि विपक्ष “भटक गया है” और एनडीए इस अपमान का कड़ा जवाब देगा।

 

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब अगस्त के आखिरी सप्ताह में दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की रैली के दौरान मंच से प्रधानमंत्री की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 20 वर्षीय रिजवी नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है और अन्य अज्ञात आरोपियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

मोदी ने कहा भारत टकराव नहीं, सहयोग चाहता है आखिर कितना कारगार होगा पीएम मोदी का चीनी दौरा! 

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.