Fact Check
Search

जान्हवी कपूर का आरोप, श्रीदेवी की मौत पर लोग और मीडिया बना रहे थे तमाशा

श्रीदेवी की मौत पर लोग और मीडिया बना रहे थे तमाशा- जान्हवी कपूर

 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद के अनुभवों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उस समय मीडिया और पब्लिक का बर्ताव उन्हें अंदर तक झकझोर गया और वे काफी निराशावादी महसूस करने लगी थीं।

 

“मां चली गईं और लोगों के लिए यह मनोरंजन बन गया”

जान्हवी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा—

“सोचिए, आपकी मां गुजर जाए और आधे देश के लिए यह केवल मनोरंजन मात्र हो।”

जान्हवी बताती है की उनके लिए सबसे बड़ा सदमा ये था की जहां एक तरफ वो और उनका परिवार माँ की मौत के गम से टूट रहा था, वहीं दूसरी और पूरी दुनियाँ उनकी प्राइवेट लाइफ पर चर्चा कर रही थी। मैन्स्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें, वीडियोज़ और हर छोटी-बड़ी हरकत खबरों का हिस्सा बन रही थी। जान्हवी का कहना है की निजी दर्द को ‘मनोरंजन’ की तरह पेश किए जाने से वह भीतर से कठोर हो गई। उन्होंने साफ कहा की वे नहीं चाहती की उनकी निजी पीढ़ा लोगों के लिए चर्चा व मनोरंजन का विषय बने। इस बयान ने एक बार फिर मीडिया की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े किए हैं।

 

जान्हवी ने कहा कि बहुत कम उम्र से ही वे पब्लिक आई का हिस्सा रही हैं। बचपन से ही पैपराजी और सोशल मीडिया की लगातार निगरानी ने उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित किया। उन्होंने स्वीकार किया कि इसने उनके दुख को और बढ़ा दिया। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, मुश्किल वक्त में उन्हें परिवार और भाई-बहनों का सहारा मिला अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर ने जान्हवी और उनकी बहन खुशी कपूर को सपोर्ट दिया। इस समर्थन ने पूरे परिवार को संभलने में मदद की।

 

“मैं चाहती हूं लोग मुझे मेरे काम से जानें”

जान्हवी ने साफ कहा कि वे नहीं चाहतीं कि उनकी निजी पीड़ा लोगों के लिए मनोरंजन का विषय बने।

उन्होंने कहा—

“इतनी सार्वजनिक उपस्थिति ने मेरी असली पहचान कहीं छिपा दी है। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे मेरी फिल्मों और मेरे काम से जानें, न कि निजी दुख से।” जान्हवी ने माना कि करीबी लोगों और परिवार के साथ ने उन्हें इस सदमे से उबरने की ताकत दी। धीरे-धीरे वे निजी तौर पर संभल रही हैं और अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.