बिस्किट-समोसे को भूलिए, अब हर ब्रेक में पाइए देसी ट्विस्ट वाले हेल्दी स्नैक्स।
आज कल की ऑफिस की भागदौड़ भरी ज़िंदगी ,मीटिंग्स का दबाव , और घर की ज़िम्मेदारियाँ के बीच खुद के लिए हेल्दी खाना बनाना अक्सर मुश्किल हो जाता है। नतीजा ये होता है कि हम चाय के साथ बिस्किट, पकौड़े, या जंक फूड खाकर दिन गुज़ार देते हैं। यह आदत धीरे-धीरे हमारी हेल्थ को नुकसान पहुंचा रही हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि भारतीय किचन में बहुत सारे ऐसे ऑप्शन मौजूद हैं जो हेल्दी भी हैं और झटपट बनने वाले भी।
बस 10 मिनट निकालकर आप ऐसे स्नैक्स बना सकते हैं जो पेट भी भरें, स्वादिष्ट लगें और शरीर को एनर्जेटिक भी रखे।
1. दही-चना चाट
उबले हुए चने (काबुली या काले) लें, उन पर दही, नमक, भुना जीरा, हरी चटनी और थोड़ा-सा इमली का पल्प डाल दें। और आपका स्वादिष्ट चाट बन कर तैयार, ये चाट बस स्वाद में ही लाजवाब नहीं बल्कि प्रोटीन से भी भरपूर होती।
2. पोहा
अगर हल्का-फुल्का कुछ खाने का मन है तो पोहा सबसे अच्छा ऑप्शन है। प्याज, हरी मिर्च और मूंगफली डालकर झटपट तैयार हो जाता है। और ये पेट में भारी भी नहीं लगता साथ ही फाइबर से भरपूर है।
3. अंकुरित भेल
अंकुरित मूंग या चना लें, उसमें प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू और हल्का-सा नमक डालें। ऊपर से कुरकुरापन लाने के लिए थोड़े से मुरमुरे डाल सकते हैं। ये देसी भेल न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि न्यूट्रिशनल भी है।
4. रागी या बेसन चीला
रागी या बेसन का घोल तैयार रखें। उसमें प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर तवे पर झटपट चीला बना लें। इसमें प्रोटीन और आयरन दोनों होते हैं, जो दिनभर की एनर्जी के लिए ज़रूरी हैं।
5. भुना मखाना
एक पैन में घी या ऑलिव ऑयल डालें, उसमें नमक और काली मिर्च डालकर मखाने हल्के कुरकुरे होने तक भून लें। ऐसे स्नैक टीवी देखते-देखते या मीटिंग के बीच छोटी भूख को शांत करने के लिए परफेक्ट है।

6. वेजिटेबल उपमा
सूजी और सब्जियां मिलाकर 10 मिनट में हल्का और हेल्दी उपमा तैयार किया जा सकता है। जिसे आप नाश्ते या शाम की भूख दोनों टाइम खा सकते हैं।
7. कॉर्न-चाट
उबला हुआ कॉर्न लें, उसमें नींबू, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा बटर डालें। बच्चों और बड़ों, दोनों को पसंद आने वाला हेल्दी स्नैक।
8. स्टफ्ड पराठा
अक्सर हम सोचते हैं कि पराठा सिर्फ नाश्ते के लिए होता है। लेकिन अगर आप इसमें हरी सब्जियां या पनीर डालकर छोटे-छोटे मिनी पराठे बनाएं तो यह बढ़िया स्नैक बन सकता है। दही या हरी चटनी के साथ खाइए, स्वाद डबल हो जाएगा।
9. इडली-चटनी
अगर घर में पहले से बैटर मौजूद है तो 10 मिनट में मिनी इडली स्टीम करके नारियल या टमाटर की चटनी के साथ खा सकते हैं। ये साउथ इंडियन स्नैक, हल्का और एनर्जेटिक रहेगा ।

10. मूंग दाल पैनकेक
भीगी हुई पीली मूंग दाल को पीस लें, उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया मिलाकर तवे पर पैनकेक की तरह सेंक लें। ये हाई प्रोटीन और बहुत हेल्दी ऑप्शन है।
क्यों अपनाएं ये इंडियन हेल्दी स्नैक्स?
देखा जाए तो ये हमारे किचन में ही मौजूद सामान से बन जाते हैं, और एक्स्ट्रा शॉपिंग भी करने की जरूरत नहीं होती। साथ ही देसी स्वाद है, इसलिए इन्हें खाने में “डाइट वाला बोरिंग स्वाद ” नहीं आता। मसाले और देसी टच इन्हें और भी मज़ेदार बना देते हैं। घर पर बने होने से ये बाहर स्नैक्स से कहीं ज़्यादा हेल्दी और किफायती हैं।
छोटे-छोटे टिप्स
इसी के साथ स्नैकिंग के लिए स्टील डब्बे या छोटे कंटेनर में भुने चने, मखाने या ड्राई फ्रूट्स रखें। कोशिश करें कि स्नैक्स ऑयली और डीप-फ्राइड न हों। नींबू, हरी मिर्च और धनिया जैसी चीज़ें आपके स्नैक का स्वाद तुरंत बढ़ा देती हैं। हेल्दी स्नैक का मतलब भरपेट खाना नहीं है, बस भूख मिटाने जितना काफी है। वर्किंग प्रोफेशनल्स की लाइफ़ बहुत बिज़ी होती है, लेकिन हेल्थ को नज़रअंदाज़ करना कभी भी अच्छा नहीं है। 10 मिनट में बनने वाले ये देसी हेल्दी स्नैक्स आपके दिनभर के काम में न सिर्फ एनर्जी देंगे बल्कि आपको फिट भी रखेंगे। अगली बार जब शाम की भूख लगे, तो समोसे और पकोड़े की बजाय दही-चना चाट या मखाने ट्राई करें — स्वाद भी मिलेगा और हेल्थ भी।