Fact Check
Search

जोधपुर में RSS का ‘मन्थन शिविर’,भाजपा संगठन में बदलाव पर चर्चा की संभावना

जोधपुर में RSS का ‘मन्थन शिविर’,भाजपा संगठन में बदलाव पर चर्चा की संभावना

 

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की इस वर्ष अखिल भारतीय समन्वय बैठक पांच से सात सितम्बर तक जोधपुर में होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए आरएसएस सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सोमवार दोपहर जोधपुर पहुंच गए हैं। बैठक में संगठन के कार्यकर्ता अपने उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। संघ शताब्दी के कार्यक्रमों में सभी संगठनों की सहभागिता पर भी चर्चा होगी

शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी

बैठक में RSS प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मौजूद रहेंगे। संघ परिवार के 32 सहयोगी संगठनों विश्व हिंदू परिषद, भारतीय किसान संघ, विद्यार्थी परिषद, मजदूर संघ और BJP—के शीर्ष पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।

बैठक का एजेंडा

इस ‘मन्थन शिविर’ में हर संगठन अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट देगा और आगामी योजनाओं पर विचार रखेगा। मुख्य मुद्दों में राष्ट्रीय एकता व सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता, 2025 के शताब्दी समारोह की तैयारियाँ, जनसंख्या संतुलन और BJP संगठन से जुड़े संभावित बदलाव शामिल हैं।

 

जोधपुर में RSS का ‘मन्थन शिविर’,भाजपा संगठन में बदलाव पर चर्चा की संभावना

सुरक्षा के सख्त इंतजाम

देशभर के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए जोधपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 5 सितंबर सुबह 5 बजे से शहर में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक स्थल आदर्श विद्या मंदिर (लालसागर) के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं।

 

पिछली अखिल भारतीय समन्वय बैठक 2024 में पलक्कड़ (केरल) में हुई थी। हर साल इसे अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया जाता है ताकि क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर संवाद को मजबूत किया जा सके। जोधपुर की यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि RSS अपने 100 वर्ष पूरे होने के भव्य समारोह की तैयारियों में जुटा है। इसके साथ ही संगठन के सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक योगदान पर भी व्यापक चर्चा होगी ।

 

 

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.