Fact Check
Search

बरसात में कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल?

बरसात में स्किन का ख्याल कैसे रखें, एक्सपर्ट और घरेलू टिप्स से पाएं नैचुरल ग्लो

बरसात में बारिश की बूंदें अक्सर दिल को सुकून तो देती हैं, लेकिन चेहरा चिपचिपा होना और पिंपल्स से भर जाना आम बात है बरसात का मौसम जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही आपकी स्किन के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है। ह्यूमिडिटी और गंदगी मिलकर चेहरे की चमक छीन लेते हैं और फंगल इन्फेक्शन को बढ़ा देते हैं। लेकिन घबराने के जरूरत नहीं है —थोड़ी सी एस्ट्रा केयर और कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इस मॉनसून सीज़न में भी स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग रख सकते हैं।

आखिर मॉनसून सीजन में स्किन प्रॉब्लम्स क्यों ज़्यादा होते हैं:

बरसात में हवा में नमी ज़्यादा रहती है। यह नमी त्वचा की सतह पर तेल को बढ़ा देती है और पसीने के साथ मिलकर पोर्स को ब्लॉक कर देती है। यही कारण है कि एक्ने और रैशेज की दिक्कत बढ़ जाती है। कैलाश हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, इस मौसम में फंगल इन्फेक्शन और बैक्टिरियल इन्फेक्शन का खतरा सबसे ज़्यादा होता है। इसलिए क्लींजिंग और ड्राइनेस पर ज़ोर देना काफ़ी जरूरी हैं। बरसात में धूल और पसीना त्वचा पर जम जाते हैं इसलिए दिन में कम से कम 2 – 3 बार माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोएँ। कोशिश करें कि ऐसे फेसवॉश का इस्तेमाल करें जो एक्सेस ऑयल सोख ले। घर में नीम-पानी या गुलाबजल से चेहरा साफ करना भी फायदेमंद हो सकता है।आजकल सोशल मीडिया पर DIY ग्रीन टी टोनर बहुत वायरल है। इसे घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

लोगों को अक्सर लगता है हैं कि बरसात में मॉइस्चराइज़र की ज़रूरत नहीं होती। लेकिन सच ये है कि ऑयल-फ्री जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और चिपचिपाहट भी नहीं आने देता। स्किन को सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से भी हेल्दी रखना ज़रूरी है,उसके लिए, हरी सब्जियाँ और मौसमी फल (जैसे खीरा, तरबूज) ज़्यादा खाएँ। ताकि आपकी शरीर को हेल्दी और स्वस्थ बनाए रखे जिसके सीधा असर आपके स्किन पे ग्लो ले कर आएगी। फ्राइड और बहुत मीठी चीज़ें कम से कम खाए, ये स्किन को डल बनाती हैं। वहीं हल्दी और नींबू जैसे नेचुरल डिटॉक्स फूड्स इम्युनिटी भी बढ़ाते हैं। कैलाश हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बताया गया है कि विटामिन सी और जिंक रिच डाइट लेने से स्किन इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।

बरसात में पैरों और अंडरआर्म्स पर इन्फेक्शन सबसे जल्दी होने की संभावना होती हैं इसलिए गीले जूते/चप्पल तुरंत बदलें। और ज़्यादा से ज़्यादा कॉटन के कपड़े पहनें ताकि पसीना एब्जॉर्ब हो सके। अगर खुजली या लगातार इरीटेशन हो तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें। बरसात का मौसम मज़ेदार है लेकिन स्किन के लिए परेशानी भरा भी। थोड़ी सावधानी, सही डाईट और डॉक्टर-रिकमेंडिड स्किनकेयर अपनाकर आप पूरे मॉनसून में ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.