About us

About Us

नमस्ते,
आपका स्वागत है THE LOKDHARMA में।

हम एक ऐसा न्यूज़ पोर्टल हैं जो सच और तथ्य के साथ, बिना किसी भेदभाव के, हर मुद्दे की खबर आपके सामने सरल भाषा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हम जानते हैं कि खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं होतीं, वे लोगों की ज़िन्दगी से जुड़ी होती हैं, उनके सवालों और समस्याओं से।
इसलिए हम हर खबर को इस नजरिए से देखना पसंद करते हैं कि वह आम आदमी तक आसानी से पहुंचे और उसे समझ आ सके।

हमारी पहचान

THE LOKDHARMA का नाम ही हमारी पहचान है।
‘लोक’ मतलब लोग, और ‘धर्म’ मतलब कर्तव्य।
हमारा कर्तव्य है लोगों की आवाज़ को सामने लाना, उनकी समस्याओं को समझना, और उन मुद्दों को प्राथमिकता देना जो सीधे-सीधे जनता को प्रभावित करते हैं।
यही हमारी प्राथमिकता है और यही हमारा लोकधर्म है।

हमारी टीम

हमारी टीम में हर उस विषय का विशेषज्ञ है — चाहे वो राजनीति हो, खेल हो, सामाजिक मुद्दे हों, अंतरराष्ट्रीय खबरें हों, शिक्षा या तकनीक, या मनोरंजन।
हम हर खबर की सच्चाई की जांच करते हैं और आपको भरोसेमंद जानकारी देने का प्रयास करते हैं।

हमारा मकसद

हमारा मकसद है कि आपको खबरें मिलें, जो सिर्फ़ पढ़ने के लिए न हों, बल्कि जिनसे आप जुड़ सकें, समझ सकें, और सही फैसले ले सकें।
आप हमारे साथ जुड़ें, अपनी राय दें, सुझाव भेजें और इस प्रयास में हमारा साथ दें।

THE LOKDHARMA – आपके लोक का धर्म, आपकी आवाज़।

Leave a Comment

Your email address will not be published.